1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 terrorists killed in pulwama encounter

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

pulwama encounter
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को ढेर कर दिया।
 
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने जिले के चांदगाम गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान छेड़ा था। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई।

कश्मीर रेंज के आई जी पी विजय कुमार के अनुसार मारे गए तीनों आतंकी जैश ए मोहम्मद के थे। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से 2 अमेरिकी एम 4 स्नाइपर राइफल भी बरामद हुई हैं।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
सोनू निगम परिवार समेत कोरोना संक्रमित, वीडियो शेयर कर दी जानकारी