Live : केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित
3 april updates : दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। पल पल की जानकारी...
05:01 PM, 3rd Apr
-अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। ईडी ने केजरीवाल शराब घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। केजरीवाल के वकील ने अदालत में कहा कि उनकी गिरफ्तारी इसलिए की गई है, ताकि वे चुनाव में भाग नहीं ले सके।
01:18 PM, 3rd Apr
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए आप सांसद संजय सिंह। उन्हें अस्पताल के पिछले रास्ते से बाहर निकाला गया। अस्पताल से उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा है। वहां से फिर उनकी रिहाई होगी।
11:32 AM, 3rd Apr
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तय कीं जमानत की शर्तें। 2 लाख के मुचलके पर जमानत। दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जा सकेंगे संजय सिंह, जमा कराना होगा पासपोर्ट। संजय सिंह की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी। जांच में सहयोग करना होगा. केस को लेकर कोई टिप्पणी या बयान नहीं दे सकते हैं।
11:04 AM, 3rd Apr
ताइवान की अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, ताइवान में भूकंप से 4 लोगों की मौत, 96 घायल
JUST IN: 7.5 magnitude earthquake strikes Taiwan, rocking the whole island and even causing several buildings to collapse.
— Collin Rugg (@CollinRugg) April 3, 2024
The earthquake triggered a tsunami warning of up to 10 feet from Japan.
"Tsunami is coming. Please evacuate immediately. Do not stop. Do not go back,"… pic.twitter.com/E1783aoN3k
08:24 AM, 3rd Apr
-जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों तक 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है।
-जापान ने ओकिनावा के दक्षिणी प्रांत के तटीय क्षेत्रों के लिए निकासी सलाह जारी की गई है।
Visuals of a Swimming Pool when the 7.4 earthquake hit Taiwan. #earthquake #Taiwan #Tsunami pic.twitter.com/YsBgfO9e2g
— Aajiz Gayoor (@AajizGayoor) April 3, 2024
08:17 AM, 3rd Apr
-ताइवान में 25 वर्षों बाद सबसे ताकतवर भूकंप, करीब एक लाख घरों की बिजली गुल।
-ताइपे में भूकंप के बाद कई इमारतें हिलती दिखाई दी।
-जापान की मौसम एजेंसी ने लोगों को लगभग एक सप्ताह तक सतर्क रहने की चेतावनी दी।
07:25 AM, 3rd Apr
भूकंप से ताइवान में भारी नुकसान, कई इमारतें ध्वस्त। इंटरनेट सेवाएं ठप।
#WATCH | An earthquake with a magnitude of 7.2 hit Taipei, the capital of Taiwan.
— ANI (@ANI) April 3, 2024
Visuals from Beibin Street, Hualien City, Hualien County, eastern Taiwan.
(Source: Focus Taiwan) pic.twitter.com/G8CaqLIgXf

