सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस नेता का विवादित बयान, मोदी के पिता के बारे में कोई नहीं जानता
- अलवर रैली में मोदी ने किया अयोध्या का जिक्र, कहा- महाभियोग से जजों को डराती है कांग्रेस
- कन्नड़ अभिनेता तथा पूर्व मंत्री अम्बरीश का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
- प्रधानमंत्री के 'मन की बात', देशवासियों को क्या बोले मोदी
- अयोध्या में मोदी सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे, हिन्दुओं की भावनाओं से न करें खिलवाड़
26/11 मुंबई आतंकी हमला : शहीदों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 को मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए बहादुर पुलिस और सुरक्षाबलों को सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मुंबई में भयावह 26/11 के आतंकवादी हमलों में अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिवारों के साथ हमारी एकजुटता। उन्होंने लिखा कि आभारी देश हमारी बहादुर पुलिस और सुरक्षाबलों के आगे झुकता है जिन्होंने मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ाई की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि संविधान दिवस पर हम अपने संविधान सभा में सेवा करने वाले महान लोगों के उल्लेखनीय योगदान को गर्व के साथ याद करते हैं। हमें अपने संविधान पर गर्व है और इसमें शामिल मूल्यों को बनाए रखने के लिए हम अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं।
संविधान दिवस (राष्ट्रीय कानून दिवस) हर साल 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने के लिए मनाया जाता है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था। मोदी सरकार ने 26 नवंबर को सरकारी अधिसूचना के जरिए इसे संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है।
