सम्बंधित जानकारी
- वोटिंग से पहले फार्म हाउस के वायरल वीडियो ने बढ़ाई शिवराज सिंह की परेशानी...
- अलवर रैली में मोदी ने किया अयोध्या का जिक्र, कहा- महाभियोग से जजों को डराती है कांग्रेस
- मध्यप्रदेश चुनाव : किसान, कर्जमाफी और संविदा कर्मचारी चुनाव में बने कांग्रेस के ट्रंप कार्ड!
- मध्यप्रदेश में रोड शो के दौरान फिसले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (वीडियो)
- सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, जातिगत टिप्पणी का आरोप
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देर रात सराफा पहुंचकर लिया इंदौरी व्यंजनों का मजा (फोटो)
इंदौर। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में राजनीतिक पार्टी के नेता वोटरों को रिझाने के लिए कोई दांव नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इंदौर में रविवार को देर रात को देखने को मिला है। अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के सराफा पहुंचे और वहां व्यंजनों का आनंद लिया।
बीजेपी के गढ़ मालवा को बचाने में जुटे अमित शाह देर रात इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मालवा में पार्टी की स्थिति का फीड बैक लिया, वहीं अंतिम दौर में किस तरह वोटरों को अपनी ओर खींचा जाए, इसके टिप्स दिए।
इसके बाद अमित शाह कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर के सराफा पहुंचे और वहां व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान अमित शाह के साथ सेल्फी खिंचाने और फोटो लेने के लिए लोग उत्सुक नजर आए। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने इंदौर दौरे के दौरान चौपाटी पहुंचकर इंदौरी व्यंजन का लुत्फ उठाया था।
