गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 pakistani intruders shot dead by bsf on punjab border
Written By
Last Modified: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (11:58 IST)

पंजाब के तरनतारन में BSF को बड़ी सफलता, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर

पंजाब के तरनतारन में BSF को बड़ी सफलता, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर - 2 pakistani intruders shot dead by bsf on punjab border
चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।
 
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार रात 8 बजकर 48 मिनट पर सीमा के निकट बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने बार-बार दी गई चेतावनी को नजरअंदाज किया।
 
अधिकारी ने बताया कि खतरे की आशंका को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने गोलीबारी की। इसमें 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए।
ये भी पढ़ें
ऑक्सीजन संकट पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री का यू-टर्न, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत