सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : लगातार चौथे दिन बढ़े एक्टिव मरीज, 38 दिन में 16.13 लाख नए मरीज
- WHO ने चेतावनी, जल्द नहीं हुआ वैक्सीनेशन तो जानलेवा हो सकता है डेल्टा वेरिएंट
- महाराष्ट्र में Corona के 6600 नए मामले, 231 और मरीजों की मौत
- Coronavirus: चीन में आग की तरह पसर रहा ‘डेल्टा वेरिएंट’, 15 शहरों में बढ़ा खतरा, कई उड़ानें बंद
- ‘मॉडर्ना’ की वैक्सीन को मिली डीसीजीआई से मंजूरी, सिप्ला करेगी आयात
ऑक्सीजन संकट पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री का यू-टर्न, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत
मुख्य बिंदु
- GMCH में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम नहीं हुई
- ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई
- गोवा के स्वास्थ्य मंत्री का यू-टर्न, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत
- 11 मई को मंत्री ने ऑक्सीजन की कमी से 26 लोगों की मौत का दावा किया था
राणे ने शुक्रवार को सदन में दिए बयान में कहा कि जीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वह विपक्ष के नेता दिगंबर कामत द्वारा सदन में पूछे एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
मंत्री ने लिखित जवाब में कहा कि किसी भी समय जीएमसीएच में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम नहीं हुई और ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई।
उनका यह बयान 11 मई को दिए उनके अपने बयान से बिल्कुल अलग है जिसमें उन्होंने कहा था कि जीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 घंटों के भीतर 26 लोगों की मौत हो गई। (भाषा)
