1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 194 Agniveers joined the Ladakh Scouts Regiment

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में 194 अग्निवीर हुए शामिल

194 Agniveers joined the Ladakh Scouts Regiment
Ladakh Scouts Regiment : लेह में पासिंग आउट परेड के बाद बृहस्पतिवार को कुल 194 अग्निवीरों को लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में शामिल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये युवा अग्निवीर लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं और इन्होंने कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब वे देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, आज लेह स्थित लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित पासिंग आउट परेड में 194 प्रशिक्षित अग्निवीरों को लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में अग्निवीर सैनिकों के रूप में शामिल किया गया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि यह समारोह सेना की परंपराओं के अनुरूप आयोजित किया गया और इसकी समीक्षा यूनिफॉर्म फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल गुरपाल सिंह ने की। इस कार्यक्रम में सैन्य और असैन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा अग्निवीरों के परिजन भी उपस्थित रहे।
 
जीओसी ने नवनियुक्त जवानों को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में डटे रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने उन गौरवशाली माता-पिताओं को भी बधाई दी जिन्होंने अपने पुत्रों को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, लद्दाख स्काउट्स के जवानों के अद्वितीय शौर्य और योगदान की भी प्रशंसा की।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ऐसे माता-पिता को ‘गौरव पदक’ प्रदान किया गया जो स्वयं सेना में सेवारत हैं या रह चुके हैं और जिनके पुत्र अग्निवीर के रूप में रेजीमेंट में शामिल हुए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट