सम्बंधित जानकारी
- कोरोना टीकाकरण अभियान : पहले दिन 3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके, केंद्र ने राज्यों को दी यह सलाह
- Weather alert : उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, श्रीनगर में टूटा पिछले 8 साल का रिकॉर्ड
- तेजस की खरीद के निर्णय से 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को मजबूती मिलेगी : मोदी
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5 साल पूरे, कृषि मंत्री बोले- अब तक जुड़े 25 करोड़ से ज्यादा किसान
- भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI, 100 मीटर की रेंज तक लगा सकती है निशाना
14 जनवरी : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान, अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग, मकर संक्रांति पर पर्व स्नान समेत इन खबरों पर गुरुवार, 14 जनवरी को रहेगी सबकी नजर...
08:39 AM, 14th Jan
कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की तैयारियां जोरो पर। विमानों के जरिये देश भर में विभिन्न हवाईअड्डों पर टीके की खेप पहुंचाई गई, जहां से ये छोटे शहरों को भेजी जा रही है। देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे।
08:38 AM, 14th Jan
वाशिंगटन में कांग्रेस बिल्डिंग कैपिटल हिल पर हाल ही में हुई हिंसा को उकसाने के आरोप में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाए गए दूसरे ऐतिहासिक महाभियोग के प्रस्ताव को बहस के बाद बुधवार को पास कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लोकतंत्र के इतिहास में एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं।
08:37 AM, 14th Jan
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर शीतलहर की संभावना।
08:36 AM, 14th Jan
कुंभ वर्ष में गुरुवार को मकर संक्रांति का पहला पर्व स्नान है। इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उत्तर भारत से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।
