बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19 vaccine drive to kick off at 3,000 sites on 16 January
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (07:50 IST)

कोरोना टीकाकरण अभियान : पहले दिन 3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके, केंद्र ने राज्यों को दी यह सलाह

कोरोना टीकाकरण अभियान : पहले दिन 3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके, केंद्र ने राज्यों को दी यह सलाह - Covid-19 vaccine drive to kick off at 3,000 sites on 16 January
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को 2,934 केंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। प्रत्येक टीकाकरण सत्र में अधिकतम 100 लाभार्थी होंगे।
 
दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए राज्यों में टीके पहुंचा दिए गए हैं और इन्हें सभी जिलों में पहुंचाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे प्रत्येक स्थल पर ज्यादा संख्या में टीकाकरण न करें।
 
स्वास्थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को सलाह दी गई है कि वे 10 फीसदी आरक्षित/बर्बाद खुराकों और रोजाना प्रत्येक सत्र में औसतन 100 टीकाकरण को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण सत्रों का आयोजन करें। इसलिए राज्यों को सलाह दी जाती है कि प्रत्येक टीका केंद्र पर हड़बड़ी में तय सीमा से ज्यादा संख्या में लोगों को न बुलाएं।
 
वहीं मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण सत्र स्थलों को बढ़ाने की सलाह दी है और उनके रोजाना संचालन की बात कही है ताकि टीकाकरण प्रक्रिया स्थिर हो सके और आगे सुचारू रूप से बढ़ सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 का टीका लेना अपनी इच्छा पर निर्भर है। (भाषा)