• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 January live Updates ayodhya ram mandir, weather update
Last Updated : गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (11:27 IST)

Vibrant Gujarat summit में बोले अश्विनी वैष्णव, 2026 से सूरत में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन (Live Updates)

Ayodhya Ram Mandir
11 January Updates : अयोध्या राम मंदिर, स्वच्छता पुरस्कारों का ऐलान, उत्तर भारत में शीतलहर और वाइब्रेंट गुजरात समिट समेत इन खबरों पर गुरुवार 11 जनवरी को रहेगी सबकी नजर... 


11:24 AM, 11th Jan
ashwini vaishnaw
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में कहा, 'बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बहुत तेजी से काम चल रहा है... 270 किमी काम पूरा हो गया है और 2026 में पहली बुलेट ट्रेन सुरत से बिलिमोरा के बीच चलने की पूरी तैयारी है।'

08:23 AM, 11th Jan
Cold wave
उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात, ट्रेन व विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। मौसम विभाग दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड का यलो अलर्ट जारी किया।

08:21 AM, 11th Jan
अयोध्या में दिखा गिद्धों का झुंड
Ayodhya Ram Mandir
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जनपद की सीमा में गिद्धों का झुंड दिखाई दिया है। स्थानीय लोग इसे गिद्धराज जटायु से जोड़कर देख रहे हैं। वे इसे शुभ संकेत भी मान रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से हम लोगों ने इलाके में गिद्ध नहीं देखे।