सम्बंधित जानकारी
- नाग पंचमी पर्व 2019 : कृपया नागदेव को दूध नहीं पिलाएं
- नाग पंचमी विशेष : आप भी जानिए कालसर्प दोष के 13 लक्षण और 13 उपाय
- नाग पंचमी 2019 : अपनी राशिनुसार करें नाग देव का पूजन, मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति
- नागपंचमी की पौराणिक और पवित्र कथा : जब नाग ने भाई बन कर की बहन की रक्षा
- कालसर्प दोष से पीड़ित हैं तो घबराएं नहीं, बस नाग पंचमी के दिन करें यह प्रार्थना
नाग पंचमी 2019 : आपकी राशि का नाग मंत्र जानना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें
।।ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात।।
पूर्ण पृथ्वी का भार, संभालने वाले शेषनाग व भगवान शिवजी के गले में शोभायमान नाग महाराज को हमारे पूर्वज, देव, दानव व किन्नर सभी पूजते हैं।
नागपंचमी के दिन नाग महाराज का पूजन करने से नाना प्रकार के कष्ट खत्म हो जाते हैं, इस दिन जिस व्यक्ति को राहु-केतु की दशा या महादशा चल रही हो,
कालसर्प दोष हो उस जातक को प्रसिद्ध शिवलिंग पर नाग-नागिन का चांदी अथवा पंचधातु का जोड़ा चढ़ाना चाहिए।
समस्त दोषों से मुक्ति मिल जाती है। दोष-निवारण के लिए नाग देवता की राशि अनुसार स्तुति कर सकते हैं -
मेष- ॐ वासुकेय नमः
वृषभ- ॐ शुलिने नमः
मिथुन- ॐ सर्पाय नमः
कर्क- ॐ अनन्ताय नमः
सिंह- ॐ कर्कोटकाय नमः
कन्या- ॐ कम्बलाय नमः
तुला- ॐ शंखपालय नमः
वृश्चिक- ॐ तक्षकाय नमः
धनु- ॐ पृथ्वीधराय नमः
मकर- ॐ नागाय नमः
कुंभ- ॐ कुलीशाय नमः
मीन- अश्वतराय नमः
विशेष : इस दिन भगवान शिव की आराधना से नागदेव प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
