dipawali
✕

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

Updated: शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 (16:08 IST)
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27 लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसे अभी चीन में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया गया है। यह डिवाइस Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित है, लेकिन इसके डिजाइन में खास बदलाव किए गए हैं। फोन को गोल्ड फिनिश वाले एक्सेंट के साथ डुअल-टोन डिजाइन दिया गया है।
 
Samsung W27 को कंपनी ने China Telecom के साथ साझेदारी में अपनी 'Heart of the World' सीरीज के तहत विकसित किया है। यह स्मार्टफोन Jihu Blue और Jixia Hong कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। चीन में इसकी बिक्री 13 नवंबर 2026 से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसे अभी चीन के एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।
ALSO READ: Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

Samsung W27 की डिस्प्ले और प्रोसेसर

Samsung W27 में 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,504 x 2,256 पिक्सल है। वहीं, फोन की कवर स्क्रीन 6.5 इंच की है, जो Full-HD+ रेजोल्यूशन (1,080 x 2,520 पिक्सल) सपोर्ट करती है।
 
दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
 
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है।
ALSO READ: सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Samsung W27 का 200MP कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Samsung W27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है।
 
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दो 10 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक कैमरा इनर डिस्प्ले और दूसरा कवर स्क्रीन पर मौजूद है।
5,000mAh बैटरी और सैटेलाइट कनेक्टिविटी
Samsung W27 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें डायरेक्ट सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से इमरजेंसी की स्थिति में कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे।
Samsung W27 के प्रमुख फीचर्स
- 8 इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले
- 6.5 इंच Full-HD+ कवर स्क्रीन
- दोनों स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर
- 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज
- 200MP + 50MP + 10MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 10MP के दो सेल्फी कैमरे
- 5,000mAh बैटरी
- 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग
- Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

इंदौर में मिलावट की आशंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त

अगला लेख