ramcharitmanas
✕

iPhones को धीमा करने का आरोप, Apple को हर यूजर को चुकाना होंगे 15 डॉलर, 6 साल पुराने मामले में फैसला

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (18:27 IST)
Apple पर 2015 में आईफोन को धीमा करने का आरोप लगा था। दिसंबर 2015 में न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में कुछ यूजर्स ने मिलकर यह मामला फाइल किया था। एक iPhone 4s यूजर्स का दावा था कि iOS 9 के बाद उनके फोन धीमे हो गए। Apple आखिरकार 6 साल लंबे चले केस को लेकर अब सेटलमेंट को लेकर तैयार हो गया है। सेटलमेंट के तौर पर सभी प्रभावित iPhone 4s यूजर्स को $15 का भुगतान करने का फैसला कंपनी ने किया है। 
 
केस में दावा किया गया था कि जब यूजर्स ने अपने iPhone 4s में iOS 9 अपडेट डाउनलोड किया, तो फोन की परफॉर्मेंस धीमी पड़ गई। Apple ने iPhone 4s के बारे में झूठी एडवरटाइजिंग की। Apple ने अपने विज्ञापन में कहा था कि नए iOS 9 अपडेट के जरिए डिवाइस तेज और ज्यादा रेस्पॉन्सिव हो जाएगा, लेकिन iPhone 4s के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। अपडेट डाउनलोड होने पर फोन की परफॉर्मेंस खराब हो गई थी।
 
हर्जाने के लिए यूजर्स को क्या करना होगा : खबरों के मुताबिक Apple ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में iPhone 4S मालिकों को मुआवजा देने के लिए $20 मिलियन अलग रखे थे। जिन यूजर्स को लगता है कि उन्हें हर्जाने की राशि मिलनी चाहिए, उन्हें एक डिक्लयरेशन फार्म देना होगा।

इसमें लिखा होगा- अपनी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने iPhone 4S पर iOS 9, या उसके किसी भी संस्करण को डाउनलोड किया ... उनके iPhone 4S की परफॉर्मेंस में गिरावट का अनुभव किया, वे प्रति डिवाइस के लिए $15 के भुगतान के हकदार हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख