सम्बंधित जानकारी
- सेब खाने का सही समय क्या है?
- Reddington india अब iphone 14, Apple Watch Series-8 बेचेगी
- Apple ने iPhone mini की जगह iPhone 14 Plus को क्यों किया लांच, जानिए क्या है वजह
- Steve Jobs की Daughter ने उड़ाया Apple iPhone 14 का मजाक, Instagram पर शेयर किया meme
- Apple Event 2022 : iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max हुए लांच, भारत में इतनी होगी कीमत
अब आएगा made in india iphone 14, दुनियाभर में होगा एक्सपोर्ट
made in india iphone 14 : Apple का सबसे नया फोन 'आईफोन-14' (iPhone 14) अब भारत में बनाया जाएगा। कंपनी चीन के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में विनिर्माण के लिए बड़ा दांव लगा रही है।
ऐपल ने भारत में 2017 में आईफोन एसई के साथ विनिर्माण शुरू किया था। आज कंपनी देश में अपने कुछ सबसे उन्नत आईफोन बनाती है, जिनमें आईफोन एसई, आईफोन 12, आईफोन 13 और अब आईफोन 14 शामिल हैं।
ऐपल ने इस महीने की शुरुआत में अपनी नयी आईफोन सीरीज - आईफोन 14 मॉडल का अनावरण किया था। इसकी विशेषताओं में एक बेहतर कैमरा, शक्तिशाली सेंसर और उपग्रह संदेश सुविधा शामिल हैं। इसके चार मॉडल हैं- आईफोन 14, प्लस, प्रो और प्रोमैक्स।
खबरों के अनुसार अगले कुछ दिनों में भारत में बना आईफोन 14 स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचना शुरू हो जाएगा। भारत में बने फोन भारतीय बाजार और निर्यात, दोनों के लिए होंगे।
आईफोन 14 को चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर संयंत्र से निर्यात किया जाएगा।
इस बारे में संपर्क करने पर ऐपल ने एक बयान में कहा कि 'हम भारत में आईफोन 14 के निर्माण को लेकर उत्साहित हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'नया आईफोन 14 नयी तकनीकों और महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर की पेशकश करता है।'
आईफोन 14 को 7 सितंबर, 2022 को पेश किया गया था और 16 सितंबर 2022 से यह फोन अन्य बाजारों के साथ ही भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
