सम्बंधित जानकारी
- Gandhi Jayanti 2023: 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर विशेष सामग्री
- Mahatma Gandhi Jayanti 2023: जानें महात्मा गांधी का जीवन परिचय और उनके कार्य
- Gandhi Jayanti: ऐसा खाना खाते थे महात्मा गांधी
- 2 october gandhi jayanti: महात्मा गांधी के बारे में 10 अनसुनी बातें
- Gandhi Jayanti 2023 Theme: क्या है 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' अभियान?
Gandhi Jayanti Quotes: इस गांधी जयंती शेयर करें ये लेटेस्ट संदेश
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। हर साल भारत में गांधी जयंती बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी के विचार एवं सिद्धांतों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
ब्रिटिश हुकूमत से कई साल संघर्ष करने के बाद भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिली। इस आज़ादी में महात्मा गांधी का बहुत एहम रोल था। उनके सिद्धांत, आंदोलन व विचारों की वजह से आज हम स्वतंत्रता से आगे कई मुकामों पर पहुंच गए हैं। इस गांधी जयंती 2023 आप भी अपने दोस्तों व परिजनों के साथ सोशल मीडिया पर इन गांधी जयंती की शुभकामनाओं (gandhi jayanti quotes 2023) को शेयर कर सकते हैं...
1. खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरा ईमान है,
सच्चा मेरा कर्म है और हिंदुस्तान मेरी जान है।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
2. जब बापू का जन्म दिवस आता है,
मेरा हृदय शत-शत नमन करने को झुक जाता है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं
3. सत्य का तेल अहिंसा की बाती,
अमर ज्योति जलती रहे,
तेरे सिद्धांतों पर बापू,
दुनिया सारी चलती रहे।
महात्मा गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
4. सत्य अहिंसा के हैं वो पुजारी,
कभी न जिसने हिम्मत हारी,
सांस दी हमें आज़ादी की जिसने,
जन जन है उसका बलिहारी।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
5. सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा
दो हैं जिनके हथियार
उन हथियारों से ही तो
कर दिया भारत को आजाद।
महात्मा गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
6. मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है
सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा उसे पाने का साधन है।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
