1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. nashik-tourist-family-attack-bhavali-dam-molestation-protest-9-accused

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल

nashik car attack
महाराष्ट्र के नासिक में कुछ लोगों ने वॉटरफॉल पर घूमने गए एक परिवार का लगभग 15 किलोमीटर तक पीछा किया और उनके साथ मारपीट की। उनकी गाड़ी पर रॉड से हमले किए। परिवार की एक महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया था। मामले में 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। ALSO READ: रूह कंपा देगा इंदौर का ये हत्‍याकांड, पत्नी को तड़पाकर मारा, नए कपड़े पहने, तिलक लगाया, ऑनलाइन मंगाया था 7 लेयर कट चाकू
 
इस दिल दहला देने वाली घटना से महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर कानून-व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पर्यटक परिवार द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज बदमाशों ने न केवल उन पर बेरहमी से हमला किया, बल्कि कई किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा करते हुए लोहे की सरियों और डंडों से हमला किया तथा कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने सीधे पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

क्या है मामला? 

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नासिक के भागवत परिवार के 8 सदस्य रविवार को इगतपुरी कस्बे में भवाली डैम गए थे। जब परिवार वापस लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी दो स्थानीय युवकों ने परिवार की एक युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उस पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया और कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हो गई।
 
पीड़ित महिला के अनुसार, विवाद शांत होने के कुछ ही देर बाद 8 से 10 स्थानीय युवकों का एक समूह वहां पहुंच गया। वे चिल्लाते हुए बोले, "तुमने हमारे लोगों से झगड़ा क्यों किया?" इसके बाद जब परिवार कार से वहां से निकला, तो बदमाशों ने बाइक पर फिल्मी अंदाज में उनका पीछा करना शुरू कर दिया। ALSO READ: राम मंदिर दान चोरी कांड पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा खुलासा
 
आरोपियों ने करीब 15 से 20 किलोमीटर तक परिवार की कार का पीछा किया। रास्ते में कई बार कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने चलती कार पर लोहे की सरियों और भारी लकड़ी के डंडों से लगातार हमला किया, जिससे कार के पीछे और साइड के शीशे टूट गए। परिवार किसी तरह जान बचाने में सफल रहा।
 

पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया

SP धोंडोपांत स्वामी ने कहा कि शुरुआती FIR दर्ज होने के बाद, हमने वीडियो रिव्यू और तकनीकी जांच समेत पूरी जांच-पड़ताल की और अब तक 9 आरोपियों की पहचान कर ली है। हालांकि शुरुआती FIR में 6 या 7 संदिग्धों के नाम थे, लेकिन हमने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों को भी इसमें शामिल किया है जिन्होंने उन्हें पनाह दी या जो उनके साथी थे। हमने अब 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई अभी चल रही है।
 

भाजपा विधायक ने क्या कहा?

भाजपा विधायक देवयानी फरांडे ने कहा कि स्थानीय गुंडों द्वारा पर्यटकों पर हमले के बाद, नासिक ग्रामीण एसपी ने मुख्यमंत्री के आदेश पर कार्रवाई करते हुए हमलावरों को 24 घंटे के भीतर जेल भेज दिया जाए। नासिक ग्रामीण पुलिस पर्यटकों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटेगी।
 
अगला लेख
सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?