बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. Gold worth Rs 8.47 crore seized at Mumbai airport
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 17 मार्च 2025 (12:38 IST)

मुंबई हवाई अड्डे पर 8.47 करोड़ का सोना जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

यह सोना 7 अंडाकार कैप्सूल में रखा हुआ था और व्यक्ति के अंत:वस्त्रों में छिपाया गया था। बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Gold worth Rs 8.47 crore seized at Mumbai airport
Gold confiscated: मुंबई सीमा शुल्क विभाग (Mumbai Customs departmen) ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4 अभियानों के दौरान हवाई अड्डे के 3 निजी कर्मियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलोग्राम से अधिक सोना (gold) जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 8.47 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
पैंट की जेबों में 6 अंडाकार के कैप्सूल पाए गए : अधिकारियों ने बताया कि ये जब्तियां 13 से 15 मार्च के बीच की गईं। कुछ आरोपियों ने अपने कपड़ों और अंत:वस्त्रों में यह सोना छिपाया हुआ था। सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने अभियान का ब्योरा देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक निजी कर्मचारी को रोका गया और उसकी पैंट की जेबों में 6 अंडाकार के कैप्सूल पाए गए। इन कैप्सूल में मोम के रूप में 24 कैरेट के सोने का 2.8 किलोग्राम चूर्ण था और इसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपए आंकी गई।ALSO READ: सोना तस्करी मामले में Ed ने अभिनेत्री के घर सहित अन्य जगह की छापेमारी
 
अधिकारी ने बताया कि बरामदगी के बाद व्यक्ति को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार दूसरी जब्ती उस समय हुई जब अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में कार्यरत एक अन्य निजी कर्मचारी को रोका गया।
 
अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने मोम के रूप में 2.9 किलोग्राम शुद्ध सोने का चूर्ण पाया जिसकी कीमत 2.36 करोड़ रुपए है। यह सोना 7 अंडाकार कैप्सूल में रखा हुआ था और व्यक्ति के अंत:वस्त्रों में छिपाया गया था। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।ALSO READ: कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 14kg से ज्‍यादा सोना जब्‍त, कर्नाटक DGP की सौतेली बेटी हैं
 
इसके बाद तीसरे अभियान के दौरान हवाई अड्डे पर एक अन्य निजी कर्मचारी को पकड़ा गया और उसके अंत:वस्त्रों में मोम के रूप में छिपाकर रखे गए 24 कैरेट सोने के 1.6 किलोग्राम चूर्ण से भरे 2 पैकेट बरामद किए गए जिनकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है। अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद कर्मचारी और 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में ग्राहक सेवा अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान के शौचालयों और पेंट्री के कूड़े से भरे थैलों की तलाशी के दौरान 2 काले रंग की थैलियां पाईं जिनमें मोम के रूप में शुद्ध सोने का 3.1 किलोग्राम चूर्ण था, जिसकी कीमत 2.53 करोड़ रुपए है। अधिकारी ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
30 सेंकेंड की क्लिप में नरेंद्र मोदी ने किया पाकिस्तान क्रिकेट का खात्मा (Video)