1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. 6 workers died due to truck overturning in Maharashtra

Accident: महाराष्ट्र में ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत, 11 घायल

6 workers died due to truck overturning in Maharashtra
Accident: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को तड़के गन्ने से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिशोर घाट इलाके में उस समय हुई, जब गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था।
 
उन्होंने बताया कि ट्रक पर 17 मजदूर सवार थे और पिशोर घाट पर चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह वाहन पलट गया। कन्नड़ शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गन्ने से भरा ट्रक कन्नड़-पिशोर घाट क्षेत्र से गुजर रहा था और मजदूर उस पर सवार थे। यह ट्रक घाट क्षेत्र में पलट गया।ALSO READ: मप्र के सीधी में SUV और ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 13 घायल
 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। 4 मजदूर गन्ने के ढेर के नीचे मृत पाए गए और 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान किसन राठौड़ (30), मनोज चव्हाण (23), मिथुन चव्हाण (26), विनोद चव्हाण (28), कृष्णा राठौड़ (30) और ज्ञानेश्वर चव्हाण (36) के रूप में की गई है। पुलिस ने कहा कि वे कन्नड़ के सतकुंड गांव और आसपास के अन्य इलाकों से थे। उन्होंने बताया कि अन्य 11 मजदूर घायल हो गए जिन्हें यहां एक सरकारी अस्पताल और अन्य चिकित्सा केन्द्रों में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप पर साधा निशाना, टैरिफ वॉर पर दिया कड़ा बयान