शिवसेना MLA ने एनसीपी सांसद को कहा औरंगजेब, क्या है मामले का रायगढ़ कनेक्शन?
रायगढ़ के विधायक थोरवे ने अलीबाग में एक कार्यक्रम में कहा कि तीसरे अंपायर (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा) ने रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद के फैसले पर रोक लगा दी क्योंकि यह गलत था।
राकांपा और शिवसेना दोनों रायगढ़ के प्रभारी मंत्री पद के लिए दौड़ में हैं। फडणवीस ने महिला और बाल विकास मंत्री तथा राकांपा नेता अदिति तटकरे को जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया था।
उल्लेखनीय है कि सपा विधायक अबू आजमी द्वारा औरंगजेब की सराहना किए जाने के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही सपा विधायक से पूछताछ कर सकती है। इस बीच कई नेताओं ने औरंगाबाद से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें