1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. maharashtra minister gulabrao patil on womens day

महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल बोले, पर्स में मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू लेकर चलें महिलाएं

gulabrao patil
Maharashtra news in hindi : महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने जलगांव में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि महिलाओं को पर्स में लिपस्टिक, मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अबला नहीं, लड़ाकू बनना होगा।
 
शिवसेना शिंदे गुट के नेता पाटिल ने अपने भाषण में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं को लिपस्टिक के साथ-साथ अपने पर्स में मिर्च पाउडर और चाकू भी रखना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि आज हम देखते हैं कि इस सरकार ने महिलाओं के लिए जो योजनाएं लागू की हैं। उनमें स्वयं सहायता समूह, एसटी के लिए हाफ टिकट, लड़कियों के लिए मुफ़्त शिक्षा, लाडकी बहिन योजना शामिल हैं। अब महिलाओं को भी आगे आने की जरूरत है। आपको वही ढाल, वही तलवार और वही जिम्मेदारी उठानी होगी। मुझे आपमें बकरी नहीं, शेरनी दिखाई देती है। महिलाओं के बीच ऐसी छवि बननी चाहिए।
 
महिलाओं को मिले एक हत्या की छूट : इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार की महिला शाखा की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने का आग्रह किया था। 
 
खडसे ने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने पत्र में कहा कि हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं।
 
उन्होंने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें बताया गया कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा सहित कई अपराध हो रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करने के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
photo courtesy : gulabrao patil twitter account 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: अमेरिका की चेतावनी, भारत पाक सीमा के पास यात्रा ना करें