1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. CM Fadnavis says, no pakistani citizen will survive in maharashtra

फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, सभी को बाहर करेंगे

Devendra Fadnavis
Devendra Fadnavis Maharashtra Pak Citizens news : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र के निर्देशानुसार राज्य से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की व्यवस्था की जा रही है। ALSO READ: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, हर भारतीय का खून खौल रहा है, पीड़ितों को न्याय मिलेगा
 
फडणवीस ने पुणे नगर निगम के एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य के गृह मंत्री के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर कोई गलत खबर न चलाएं। महाराष्ट्र में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक संदिग्ध नहीं है और सभी का पता चल चुका है। उन सभी को वापस भेजने की व्यवस्था कर दी गई है और राज्य में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा। सभी को आज शाम या कल तक वापस भेज दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि राज्य के गृह मंत्री के तौर पर मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर कोई गलत खबर न चलाएं। उल्लेखनीय है कि कई मीडिया हाउस में राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों के संदिग्ध होने या उनकी पहचान न होने की खबरों प्रकाशित किया था। ALSO READ: भारतीय नौसेना ने समुद्र में दिखाई ताकत, युद्धपोतों ने किया पोत विध्वंसक अभ्यास
 
भारत सरकार ने 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द करने का ऐलान किया है। यह निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने विभिन्न वीजा पर राज्य भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: फडणवीस बोले, महाराष्‍ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान