भारतीय नौसेना ने समुद्र में दिखाई ताकत, युद्धपोतों ने किया पोत विध्वंसक अभ्यास
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने किया पोत विध्वंसक अभ्यास
Indian Navy multiple anti-ship firings: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने भी समुद्र में अपनी ताकत दिखाई। नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी को प्रदर्शित करते हुए सफलतापूर्वक पोत विध्वंसक अभ्यास किया। ALSO READ: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी बोले, हर भारतीय का खून खौल रहा है, पीड़ितों को न्याय मिलेगा
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना के पोतों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए मंचों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए पोत विध्वंसक अभ्यास सफलतापूर्वक किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए हर समय, कहीं भी, हर तरह से युद्ध के लिए तैयार है। इस तरह की कवायद के तहत प्रतिद्वंद्वी के पोतों को निशाना बनाने का अभ्यास किया जाता है।
वायुसेना का आक्रमण : पहलगाम हमले के बाद 24 अप्रैल को भारतीय वायुसेना ने भी बड़ा युद्धाभ्यास किया था। वायुसेना ने इस अभ्यास का नाम 'आक्रमण' रखा था। इस युद्धाभ्यास में राफेल, सुखोई एसयू-30, मिराज-2000 समेत कई लड़ाकू विमानों ने अपना दम दिखाया। ALSO READ: एक्शन में NIA, पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ली#IndianNavy Ships undertook successful multiple anti-ship firings to revalidate and demonstrate readiness of platforms, systems and crew for long range precision offensive strike.#IndianNavy stands #CombatReady #Credible and #FutureReady in safeguarding the nations maritime… pic.twitter.com/NWwSITBzKK
— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 27, 2025
मन की बात में क्या बोले पीए मोदी : पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुख पहुंचाया है। पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। ऐसा माना जा रहा है कि भारत जल्द ही आतंकियों और उसके आका को सबक सिखाने के लिए कोई बड़ा एक्शन लेगा।
edited by : Nrapendra Gupta

