सम्बंधित जानकारी
- अजित पवार बोले, पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए पूरे भारत में भावनाएं उमड़ रहीं
- पहलगाम हमले में मारे गए पुणे निवासी की बेटी ने पिता की अर्थी को दिया कंधा
- जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, डी कंपनी ने मांगे 10 करोड़
- देश को बदनाम कर चुनाव नहीं जीता जा सकता, राहुल गांधी को CM फडणवीस ने दी ये सलाह
- शिवसेना ने उद्धव ठाकरे को कहा आधुनिक दुर्योधन, राज ठाकरे का नाम लेकर साधा निशाना
रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा
Ratnagiri news in hindi : महाराष्ट्र में रत्नागिरी के जंगलों में गुरुवार को पहली बार एक दुर्लभ सफेद भारतीय तेंदुए का बच्चा मिला है। वन अधिकारियों ने जंगल में सफेद तेंदुए का बच्चा मिलने की पुष्टि की है।
रत्नागिरी वन विभाग की डीएफओ गिरिजा देसाई के अनुसार, हमें रत्नागिरी जिले में एक भारतीय तेंदुए का सफेद नवजात शावक मिला है। 4 दिन पहले एक खेत के मालिक ने तेंदुए के इस सफेद शावक के बारे में सूचना दी थी। यहां शावक की मां और एक अन्य शावक भी पास में ही मिला। हालांकि इन दोनों का रंग सफेद नहीं था।
उन्होंने बताया कि हम कैमरा ट्रैप का उपयोग कर मां और शावकों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। शावक बहुत छोटा है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह ल्यूसिस्टिक है या ऐल्बिनिस्टिक।
edited by : Nrapendra Gupta
