सम्बंधित जानकारी
- औरंगजेब की कब्र पर सुलगा नागपुर, घरों पर टूट पड़ी भीड़, लोगों ने सुनाई आपबीती
- नागपुर में महाल के बाद हंसापुरी में भी तनाव, 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू
- नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें
- Maharashtra : औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में क्यों भड़की हिंसा, अफवाह के बाद पत्थरबाजी, आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले, लाठीचार्ज
- Maharashtra : औरंगजेब की कब्र विवाद पर नितेश राणे ने हिंदूवादी संगठनों से की यह अपील
सीएम फडणवीस ने बताया, नागपुर में क्यों भड़की हिंसा?
फडणवीस ने कहा, छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।
Nagpur Violence news : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नागपुर में हुई हिंसा साजिश प्रतीत होती है और भीड़ ने चुनिंदा घरों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। ALSO READ: दो अफवाहें जिनसे सुलगा नागपुर, सरकार और शहर दोनों आपके, फिर हिंसा की साजिश का आरोप किस पर लगा रही बीजेपी?
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान एक समुदाय का धर्मग्रंथ जलाया गया है।
इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया।
My statement in Maharashtra Legislative Assembly on yesterday's #Nagpur incident.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 18, 2025
दि. 17 मार्च 2025 रोजी नागपूर येथे घडलेल्या घटनेच्या अनुषंगाने विधानसभेत निवेदन...
(विधानसभा, मुंबई | दि. 18 मार्च 2025) #Maharashtra #MahaBudgetSession2025 pic.twitter.com/MMXlfDiGxp
विधानसभा में फडणवीस ने कहा कि हिंसा में तीन पुलिस उपायुक्तों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक वरिष्ठ अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि भीड़ ने चुनिंदा घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यह (हमला) एक पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होती है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि यह एक खास समुदाय को निशाना बनाने की साजिश थी।
edited by : Nrapendra Gupta
