भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे
भोपाल। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के ऑ़डिट को लेकर राजधानी के गांधी भवन में आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हो गया। सवाल जवाब से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी नोंक-झोंक और झड़प में बदल गगा। CJP की बैठक में विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक युवक ने दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट के एंटी नेशनल होने पर सवाल पूछ दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हो गया।
भोपाल के गांधी भवन में CJP की ओर से स्कूल ऑडिट और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पहुंचे कुछ और युवा वहां पहुंचे और उन्हें सवाल जवाब किए। इस दौर एक छात्र ने जब दिल्ली में हुए प्रदर्शन को एंटी नेशनल तत्वों के द्वारा हाईजैक करने को लेकर सवाल किया। युवक ने सवाल करते हुए पूछा कि दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट के दौरान क्या कोई एंटी नेशनल गतिविधि हुई थी, साथ ही उसने सवाल किया कि भोपाल में होने वाली गतिविधियों में भी क्या इस तरह की चीजें देखने को मिलेंगी।
युवक के इस तरह के सवाल पूछने के दौरान ही विवाद की स्थिति बन गई और बैठक में मौजूद लोगों ने माइक छीनने की कोशिश की। इस पर छात्रों एक गुट ने नारेबाजी शुरु कर दी। प्रदर्शन मेंं शामिल छात्रा गौतम जायसवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों के सर्वे को लेकर ऱखी गई बैठक में जब उन्होंने सवाल किया तो वहां पर उपस्थित लोग भड़क गए और उनके साथ झूमाझटकी की गई।
दरअसल सीजेपी की बैठक का आयोजन मुख्य रूप से स्कूल ऑडिट और CJP की आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के लिए किया गया था। हालांकि, बैठक के दौरान सवाल-जवाब को लेकर हुए विवाद ने कार्यक्रम का रुख बदल दिया और मामला हंगामे तक पहुंच गया और कॉकरोच जनता पार्टी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
वहीं हंगामे के बाद CJP की अभियान कोऑर्डिनेटर माया विश्वकर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों का नागरिक स्तर पर ऑडिट किया जाएघा। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप के गृह जिले नरसिहपुर से साईखेंड ब्लॉक से 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तह स्कूलों के ऑडिट की शुरुआत की जाएगी और इसके बाद भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों मे इसको किया जाएगा।

