सम्बंधित जानकारी
- कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा
- मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ
- 'नमो' और 'मोहन' की संकल्प शक्ति का कमाल, गौ-वंश संरक्षण से लेकर दुग्ध क्रान्ति में एमपी का धमाल
- सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा, महू में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए संकेत?
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मोहन सरकार कॉमन सिविल कोड से जुड़ा विधयेक लाने की तैयारी में है। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल ने चाहा तो विधानसभा के इसी सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा के इसी सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश होगा। इसके अलावा विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय भी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में पारित होगा।
दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अब समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में अपने कदम बढ़ा चुका है। जनभागीदारी के जरिए समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी पर सुझाव लेने की प्रक्रिया जारी है। यूसीसी को लागू करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जा चुका है। समिति धार्मिक लोगों से राय ले रही है। इसके साथ UCC पर प्रदेशवासियों से सुझाव देने के लिए वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। प्रदेशवासी ucc.mp.gov.in पर जाकर समान नागरिक संहिता को लेकर अपने सुझाव दे सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि स्वतंत्रता के बाद से ही देश में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब समय आ गया है कि सभी नागरिकों के लिए समान व्यवस्था पर गंभीरता से आगे बढ़ा जाए। उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब मध्यप्रदेश उन राज्यों के श्रेणी में जल्द शुमार होगा जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।
