Daily Horoscope
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. snake in vegitable

पत्ता गोभी में था सांप, पकाकर खा गईं मां-बेटी...

snake in vegitable
इंदौर। अजीबो-गरीब वाकये में यहां 35 वर्षीय महिला ने पत्ता गोभी में छिपे सांप के बच्चे को इस सब्जी के साथ अनजाने में काटने के बाद पका लिया, और पकी हुई सब्जी को अपनी बेटी के साथ मिलकर खा लिया। तबीयत खराब होने के बाद मां-बेटी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर धर्मेंद्र झंवर ने बताया कि खजराना क्षेत्र में रहने वाली आफजान इमाम (35) व उसकी बेटी आमना (15) को गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
झंवर ने कहा, 'मां-बेटी ने डॉक्टरों को बताया कि उन्होंने गुरुवार शाम घर में पत्ता गोभी की सब्जी पकाई थी, जिसमें कथित तौर पर सांप का बच्चा छिपा था। भोजन के कुछ देर बाद जब उन्हें बची सब्जी में संपोले के अवशेष दिखायी दिये। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने उल्टियां करनी शुरू कर दीं।
 
डॉक्टर ने बताया कि मां-बेटी को जरूरी दवाइयां देने के बाद उनकी अलग-अलग जांच करायी जा रही है, ताकि पता चल सके कि उनके शरीर में किसी जहर का असर तो नहीं है। दोनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है।
 
झंवर ने बताया, 'आमतौर पर सांप का जहर तब जान के लिए घातक साबित होता है, जब वह खून के जरिये मनुष्य के शरीर में पहुंचता है। बहरहाल, हम एहतियात के तौर पर मां-बेटी को अगले दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रखकर उनकी हालत पर नजर रखेंगे।' (भाषा)