1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Sehore: Big accident in the ashram of Pradeep Mishra

सीहोर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आश्रम में बड़ा हादसा, भोजनशाला का शेड गिरा,1 की मौत की खबर,15 से अधिक घायल

गंभीर रूप से घायल 2 को भोपाल रेफर किया गया

Sehore
भोपाल। सीहोर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के आश्रम में बड़ा हादसा हो गया है। सीहोर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम आश्रम में स्थित भोजनशाला का शेड गिर गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत की खबर है जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए है। जिनमें गंभीर रूप से घायल 2 श्रद्धालुओं को भोपाल रेफर किया गया है जिनकी हालत नाजुक है।

आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबरेश्वर आश्रम में देश भर से श्रद्धालु जटे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए है और हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बारिश हो रही थी जिसके चलते बडी संख्या में श्रद्धालु भोजनशाला में एकत्र थे तभी हादसा हो गया।  शेड गिरने से कई श्रद्धालु नीचे दब गए। हादसे के  बाद आश्रम में मौजूद अन्य लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल गया।  

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सीहोर के कुबरेश्वर धाम आश्रम में भोजनशाला का पंडाल गिरने से कई श्रद्धालुओं की जानकारी मिली है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में अराजक हालात, 1 प्रदर्शनकारी की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज, कार्यवाहक राष्ट्रपति ने लगाया कर्फ्यू