सम्बंधित जानकारी
- Indore : कुत्ता पालने से मना किया तो घर छोड़कर भागी बालिका
- बालाघाट के चिन्नौर चावल को मिला GI Tag, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
- भोपाल में मामूली विवाद में गार्ड ने ताबड़तोड़ फायर कर सुपरवाइजर को उतारा मौत के घाट
- उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कमलनाथ की गैरमौजूदगी को भाजपा ने बनाया मुद्दा
- मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाना पड़ा महंगा, अत्यधिक ब्लीडिंग से युवती की मौत
मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, 13 घायल
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार को एक बस और डंपर की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हुए।
बताया जा रहा है कि बस ग्वालियर से यूपी के बरेली जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को ग्वालियर रैफर किया गया है।
मंत्री तुलसी सिलावट ने ट्वीट कर कहा, दु:खद!! ग्वालियर-भिंड हाईवे पर बस दुर्घटना की सूचना मिली है। कुछ यात्रियों की मृत्यु और चोटिल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को मोक्ष दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
दुःखद !!
— Tulsi Ram Silawat (@tulsi_silawat) October 1, 2021
ग्वालियर-भिंड हाईवे पर बस दुर्घटना की सूचना मिली है। कुछ यात्रियों की मृत्यु और चोटिल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को मोक्ष दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
