Sat, 25 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Protest on petrol in Indore

पेट्रोल पर बवाल, इंदौर में जोरदार प्रदर्शन

petrol
इंदौर। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल के दामों से नाराज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इंदौर में जोरदार प्रदर्शन किया। 
 
युवक कांग्रेस के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह रीगल चौराहे से संभागायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी और साइकिलों पर सवार होकर प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां भी दिखाई दी जिस पर लिखा था 'जनता त्रस्त है, मुख्यमंत्री मस्त है'। एक अन्य पोस्टर पर लिखा था 'इतना डाल दिया करों का भार, जनता हो गई बेकार'।
 
संभागायुक्त को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल के दाम कम करने और इस पर कर कम करने समेत कई मांगे रखी। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगें नहीं माने जाने पर उग्र प्रदर्शन की भी धमकी दी। 
 
ये भी पढ़ें
अनूपपुर में बरसाती नदी में बहे 2 मासूम