1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Porn videos, Blackmail, Bhopal, Madhya Pradesh

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले दंपति गिरफ्तार

Porn videos
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस ने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर एक युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप में आज एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अशोका गार्डन निवासी शुभम को ब्लैकमेल करने के आरोप में यहीं के निवासी सुनील रघुवंशी और उसकी पत्नी अनामिका को गिरफ्तार किया गया है।


सूत्रों के अनुसार सुनील, शुभम को पहले से जानता था। उसने चार माह पहले बहाने से उसका मोबाइल फोन लेकर शुभम और उसकी गर्लफ्रेंड का वीडियो अपने मोबाइल फोन में ट्रांसफर कर लिया था। कल ही उसने दूसरे नंबर से शुभम को फोन कर उसके वीडियो के बारे में बताया और उससे 5 लाख रुपए की मांग की। सुनील ने शुभम को वाट्सऐप पर वह वीडियो भी भेजे।

उनके बीच दो लाख रुपए में सौदा तय हुआ। शुभम ने आज इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। इसके बाद सुनील के बताए हुए स्थान पर शुभम दो लाख रुपए के नकली नोट लेकर पहुंचा। जैसे ही सुनील और अनामिका ने उससे रुपए लिए, पास में तैनात पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। (वार्ता)
अगला लेख
भाजयुमो नेता के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज