1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mohans minister Nagar Singh Chauhan may resign after losing forest department

वन विभाग छिनने से नाराज मोहन के मंत्री नागर सिंह चौहान दे सकते हैं इस्तीफा

Mohan minister Nagar Singh Chauhan threat
Mohan minister Nagar Singh Chauhan will resign: रतलाम-झाबुआ सीट से सांसद अनिता चौहान के पति और मोहन यादव सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान इन दिनों नाराज चल रहे हैं। यह भी कहा रहा है कि वे जल्द ही मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 
 
क्यों नाराज हैं चौहान : बताया जा रहा है कि नागर सिंह चौहान के पास वन मंत्रालय था, जो कि हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को दे दिया गया है। इससे नागर नाराज हैं। अंदरखाने से खबरें आ रही हैं कि उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि नागर ने यह भी कहा है कि यदि उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो उनकी सांसद प‍त्नी अनिता चौहान भी पद से इस्तीफा दे देंगी।
 
पत्नी अनिता भी दे सकती हैं इस्तीफा : चौहान ने कहा कि मैं भोपाल जाकर शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करूंगा और पार्टी फोरम पर अपनी बात रखूंगा। यदि एक-दो दिन में कोई फैसला नहीं होता है ‍तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं 25 साल से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं।

चौहान के पास वर्तमान में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग है। पहले उनके पास वन मंत्रालय भी था। यदि नागर सिंह की पत्नी अनिता चौहान इस्तीफा देती हैं को यह केन्द्र की भाजपा सरकार के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि इस बार पार्टी के पास पूर्ण बहुमत भी नहीं है। 
अगला लेख
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार