1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. after taking oath as cabinet minister cm handed over the department had taken oath a day before

रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी

Ramniwas Rawat
Ramniwas Rawat Ministry of Forest and Environment : मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन और पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। रामनिवास रावत को 8 जुलाई सोमवार को राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
मंत्री पद की शपथ लेने के 13 दिन बाद उन्हें विभाग सौंपा गया है। रावत को सौंपे गए विभाग वन और पर्यावरण का बजट 4 हजार 725 करोड़ रुपए है। ये विभाग अभी मंत्री नागर सिंह चौहान के पास थे। नागर सिंह चौहान के पास अब अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बचा है।

रावत श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से नवंबर दिसंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। रावत को हाल ही में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। इसी बीच उन्होंने विजयपुर सीट से विधायक पद से त्याग-पत्र दिया। अब विजयपुर सीट रिक्त है। निकट भविष्य में यहां पर विधानसभा उपचुनाव होंगे और माना जा रहा है कि रावत अब भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे।
अगला लेख
Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड, इस बार क्यों खास होगा यह बजट