सम्बंधित जानकारी
- MP BUDGET 2023: सरकारी स्कूल की 12वीं की टॉपर छात्रा को मिलगी ई-स्कूटी, 1 लाख सरकारी नौकरी और लाड़ली बहना योजना का एलान
- Harda Factory Blast मामले में पुलिस ने 3 और लोगों को किया गिरफ्तार
- PM Modi In Jhabua : झाबुआ में गरजे PM नरेंद्र मोदी, लूट और फूट कांग्रेस का ऑक्सीजन
- जनजातीय जन-मन कल्याण के प्रेरक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : डॉ. मोहन यादव
- अमृतकाल में जनजातीय समुदाय की आकांक्षाओं का हो रहा है सम्मान - विष्णुदत्त शर्मा
MP Budget 2024: मोहन यादव सरकार आज पेश करेगी अंतरिम बजट
Madhya Pradesh Budget 2024: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार सोमवार को 'अंतरिम बजट' पेश करेगी। हालांकि, इस बजट में कोई नई घोषणाएं नहीं होंगी। सरकार जो योजना घोषित कर चुकी है, उसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। माना जा रहा है कि एक लाख करोड़ तक का लेखानुदान हो सकता है।
इस दौरान सदन में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का भाषण होगा, जिसमें वह अपना अंतरिम बजट पेश करेंगे। लेखानुदान में किए जा रहे प्रावधानों के बारे में विधायकों को जानकारी पेन ड्राइव में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे वे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर देख सकते हैं।
इन योजनाओं के लिए जारी होंगे फंड : माना जा रहा है कि अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री जनमन योजना के लिए नई मद खोली जाएगी। बैगा, भारिया और सहरिया आदिवासी परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की तर्ज पर आवास स्वीकृत होंगे। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए दो लाख रुपये किस्तों में दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य में भी वृद्धि की जा सकती है। वहीं, आर्थिक सर्वेक्षण मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।
नदी जोड़ो परिजना : मोहन सरकार अपने अंतरिम बजट में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के लिए भी धन का प्रावधान कर सकती है। इसके अलावा एकीकृत पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए भी राशि के प्रावधान किए जाने की संभावना है। बजट में PM एक्सीलेंस कॉलेज, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, वेतन और पारिश्रमिक में वृद्धि, सिंचाई और अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए धन का प्रावधान किया जाएगा।
Edited By Navin Rangiyal
Edited By Navin Rangiyal
