मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Fire in Poha factory near Ujjain, 3 women killed
Written By
Last Updated: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (22:34 IST)

उज्जैन के निकट पोहा कारखाने में आग, 3 महिलाओं की मौत

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को पोहा बनाने वाले एक कारखाने में आग लगने से 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला झुलस गई।
 
उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि घटना नागझिरी औद्योगिक क्षेत्र में हुई और बिंदल पोहा फैक्टरी में काम करने वाली 3 महिलाओं की आग में जलने से मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। मृतकों की पहचान दुर्गा (45), ज्योति बाई (25) और छम्मा पालीवाल (45) के रूप में हुई है। एक महिला झुलस गई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
ये भी पढ़ें
दिल्ली में एसीबी की छापेमारी के बाद AAP विधायक अमानतुल्ला खान गिरफ्तार