1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Farmers Bharat bandh in Bhopal ineffective

भोपाल में किसानों का भारत बंद बेअसर, दिग्विजय के धरने पर शिवराज ने कसा तंज

Bharat Bandh
भोपाल। नए कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत बंद का आज राजधानी भोपाल में कहीं कोई असर नहीं दिखाई दिया। राजधानी के सभी बाजार आम दिनों की तरह पूरी तरह खुले रहे है।  संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आव्हान पर राजधानी के करोंद मंडी में किसानों के प्रदर्शन स्थल को पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर छावनी में बदल दिया था। भारतीय किसान यूनियन के नेता अनिल यादव के नेतृत्व में पहुंचे चंद किसानों को पुलिस ने धरना स्थल पर ही रोक लिया। किसान नेता अनिल यादव ने कृषि कानूनों का काला कानून बनाते हुए कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के फायदे के लिए कृषि कानून लेकर आए है। 
 
धरना स्थल पहुंचे दिग्विजय सिंह- वहीं किसानों के भारत बंद का समर्थन करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी घरना स्थल भी पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार को किसानों को MSP की गांरटी देने के लिए कानून बनाना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज किसानों के भारत बंद का असर दिल्ली के आसपास के इलाकों, पंजाब, यूपी और हरियाणा में देखा जा सकता है। 
 
CM शिवराज ने कसा तंज- दिग्विजय सिंह के किसानों के धरना स्थल पहुंचने को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाटक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के धरने पर नाटक करने वाले दिग्विजय सिंह ने न तो किसानों को बिजली दी और न सिंचाई का पानी दिया।  प्रदेश के अंधेर में रखने वाले दिग्विजय सिंह आज का किसानों के नाम पर नाटक कर रहे है। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
केजरीवाल सरकार का डेंगू विरोधी महा अभियान, इस सप्ताह हिस्सा लेंगी दिल्ली की सभी आरडब्ल्यूए