सम्बंधित जानकारी
- 23 से ज्यादा राज्यों में अभूतपूर्व रहा किसानों का भारत बंद, संयुक्त किसान मोर्चा का दावा
- भोपाल में किसानों का भारत बंद बेअसर, दिग्विजय के धरने पर शिवराज ने कसा तंज
- इंदौर में बेअसर रहा भारत बंद, सामान्य रहीं कारोबारी गतिविधियां
- Bharat Bandh : भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किसानों के भारत बंद को बताया आतंकी हरकत
- Kisan Aandolan: भारत बंद का असर, इन ट्रेनों को किया गया रद्द
Live : भारत बंद के दौरान नोएडा में किसानों ने तोड़े पुलिस बैरिकेडिंग
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने 10 घंटे के लिए बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। बंद से जुड़ा हर अपडेट-
07:43 PM, 27th Sep
- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किए गए भारत बंद का हरियाणा के सोनीपत जिला में खासा असर देखने को मिला। जिला से गुजरने वाले नेशनल, स्टेट हाईवों के अलावा केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस वे को किसानों ने करीब 10 घंटे तक बंद रखा जबकि सोनीपत में रेलवे ट्रैक पर भी किसान करीब 8 घंटे डटे रहे।
- संयुक्त किसान मोर्चा के कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद के आह्वान का सोमवार को गुजरात में सामान्य जनजीवन का बंद पर कोई खास असर नहीं देखा गया। आंदोलनकारियों ने हालांकि कुछ स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए।
03:25 PM, 27th Sep
आज किसान नोएडा प्राधिकरण के पास अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में इकट्ठा हुए और पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा और पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर किसानों ने नोएडा प्राधिकरण की तरफ़ कूच किया।
03:23 PM, 27th Sep
भारत बंद के दौरान राजधानी दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर सोमवार को आंदोलनकारी एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का नाम बघेल राम (55) है। वह पंजाब में जालंधर का निवासी था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पीड़ित की मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना (हार्ट अटैक) माना जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद उसके मौत के वास्तविक कारणों का पता लग पाएगा। इस संबंध में जरूरी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एक आंदोलनकारी किसान ने बताया कि बघेलराम सिंघु बॉर्डर पर कई महीने से धरने पर बैठा था।
01:52 PM, 27th Sep
भारत बंद के कारण 25 ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा असर
केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान यूनियन द्वारा आहूत भारत बंद के कारण सोमवार को करीब 25 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर संभागों में 20 से अधिक स्थानों पर जाम हैं। इसके कारण करीब 25 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, नई दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृतसर शताब्दी आदि प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं। किसान संगठनों ने तीन कृषि कानूनों के पारित होने के एक साल पूरा होने पर सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा।
01:46 PM, 27th Sep
कांग्रेस नेता और डीपीसीसी अध्यक्ष अनिल चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने इसे गैर राजनीतिक प्रदर्शन बताते हुए उन्हें धरनास्थल से उठने को कहा।
01:37 PM, 27th Sep
01:36 PM, 27th Sep
क्या बोले केजरीवाल
यह दुख की बात है कि उनके (शहीद भगत सिंह) जन्मदिवस पर किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आज़ाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो फिर कहां सुनी जाएगी? मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें।
01:26 PM, 27th Sep
सिंघु बॉर्डर पर किसान की मौत
भारत बंद के दौरान सिंघु बॉर्डर पर दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत हो गई है। सिंघु बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल एक किसान की मृत्यु हो गई है। खबरों के मुताबिक किसान ने मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। सिंघु, रजोकरी, गाजीपुर समेत दिल्ली की कई सीमाओं पर किसान आज रास्ता बंद करके बैठे हैं। दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर भारी जाम लगा हुआ है। पुलिस राजधानी की ओर आने वाली हर गाड़ी की तलाशी ले रही है।
12:02 PM, 27th Sep
राहुल गांधी ने किया समर्थन : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के "भारत बंद" का सोमवार को समर्थन किया और कहा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह अखंड है। गांधी ने ट्वीट किया कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है,लेकिन शोषण करने वाली सरकार को ये नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।
10:12 AM, 27th Sep
किसान संगठनों के भारत बंद के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर की ओर से प्रवेश करने वाला यातायात रोका गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है और उधर जाने वाले कुछ रास्तों को बंद कर दिया गया है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बयान में कहा कि एंबुलेंस, डॉक्टर और आपातकालीन कारण से यात्रा करने वालों को गुजरने दिया जाएगा। हमने कोई रास्ता सील नहीं किया है। हम केवल एक संदेश देना चाहते हैं। हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि वे अभी अपनी दुकानें बंद रखें और 4 बजे के बाद खोलें। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में ट्विटर पर लिखा किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण- कार सरकार को यह नहीं पसंद है....।
10:12 AM, 27th Sep
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि हम सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाना चाहते हैं। तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं। किसानों के आज के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जगह- जगह यातायात बाधित होने की आशंका है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश तथा दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों की पुलिस ने स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
08:45 AM, 27th Sep
टिकरी के पास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन बंद किया गया।
दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के विरोध में, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अवरुद्ध कर दिया गया।
दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के विरोध में, कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते हुए अवरुद्ध कर दिया गया।
Farmers protest at Ghazipur border continue as farmer organisations call a “Bharat Bandh” today against the three farm laws.
— ANI UP (@ANINewsUP) September 27, 2021
The traffic movement has been closed from Uttar Pradesh towards Ghazipur due to protest. pic.twitter.com/Tvobcyz9FD
08:43 AM, 27th Sep
किसान आंदोलन के मद्देनजर गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने NH-9 और NH-24 को जाम कर दिया है और विरोध में सड़क पर ही बैठ गए हैं। विरोध के चलते गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है।
08:41 AM, 27th Sep
एम्बुलेंस, डॉक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग गुजर सकते हैं
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एम्बुलेंस, डॉक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग गुजर सकते हैं। हमने कुछ भी सील नहीं किया है, हम सिर्फ एक संदेश भेजना चाहते हैं। हम दुकानदारों से अपील करते हैं कि वे अपनी दुकानें अभी बंद रखें और शाम 4 बजे के बाद ही खोलें। बाहर से यहां कोई किसान नहीं आ रहा।
07:35 AM, 27th Sep
करीब 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चे ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर में जगह-जगह धरने और प्रदर्शन का ऐलान किया है। इन संगठनों ने कहा है कि वे कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवागमन को रोकेंगे। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत से मुद्दे का समाधान निकालने की अपील की है। किसानों के आज के विरोध प्रदर्शन की घोषणा को देखते हुए जगह जगह यातायात बाधित होने की आशंका है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश तथा दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों की पुलिस ने स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
07:19 AM, 27th Sep
गाजीपुर की ओर यातायात बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि विरोध के कारण उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है, ऐसा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।
Traffic Alert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 27, 2021
Traffic movement has been closed from UP towards Ghazipur due to protest.
