राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए नए नियम जारी, भक्तों के लिए बदले प्रवेश के दिशा-निर्देश
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं। इसका पालन करना होगा जरूरी होगा, तभी भक्तगण राम लला का दर्शन कर सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल फोन के साथ अब प्रवेश की अनुमति बिलकुल नहीं होगी।
इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों के साथ आता है तो उन कर्मियों को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही राम मंदिर परिसर के भीतर लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे हथियार ले जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि हमारे सिख भाइयों के अधिकारों के अनुसार केवल एक छोटा कृपाण, जिसे कानूनी रूप से साथ रखा जा सकता है, गले में पहना जा सकता है। यह छूट विशेष रूप से सिख समुदाय के सदस्यों के लिए है। Edited by : Sudhir Sharma