बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. free png scheme rs 500 subsidy india government plan domestic gas crisis
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 16 मार्च 2026 (18:07 IST)

31 मार्च से पहले उपयोग करने पर 500 रुपए तक की PNG फ्री, संकट के बीच क्या है सरकार की योजना

Free PNG scheme
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पैदा हुए आपूर्ति संकट के बीच शहरी गैस वितरण कंपनियों ने ग्राहकों को गैस सिलेंडर की बजाय ‘पाइप से मिलने वाली रसोई गैस’ (PNG) को अपनाने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। 
पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) दिल्ली और आसपास के शहरों में पीएनजी कनेक्शन लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले उपयोग शुरू करने पर 500 रुपए तक की मुफ्त गैस दे रही है। 
सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि क्रूड काफी मात्रा में उपलब्ध है। सभी रिफाइनरियां सबसे ज़्यादा क्षमता पर काम कर रही हैं। हमारे पेट्रोल पंप सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। कहीं भी ड्राई आउट की कोई खबर नहीं है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सब्सिडी ने बदली तकदीर! बाराबंकी के नीरज ने जरबेरा की खेती से पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल