सम्बंधित जानकारी
- देवास में ट्रक की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा में सवार 4 लोगों की मौत
- मप्र : देवास में फैक्टरी में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल
- ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव मंदिर तक बनेगा रोपवे, उत्तराखंड कैबिनेट ने दी मंजूरी
- वैष्णोदेवी के भक्तों के लिए खुशखबर, 6 मिनट में तय होगा 13 किमी का सफर
- जोशीमठ संकट : 4.15 KM लंबा रोपवे भी भू धंसाव की जद में, 6 फीट गहरी और 6 इंच चौड़ी दरार
देवास : तेज हवा से चामुंडा टेकरी के रोपवे का तार अलग हुआ, 8 श्रद्धालु फंसे
चामुंडा माता मंदिर टेकरी पर लगे रोपवे की ट्रॉली का तार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अलग हो गया। इससे 8 श्रद्धालु ट्रालियों में फंस गए। खबरों के अनुसार इसमें 8 श्रद्धालु फंस गए। खबरों के अनुसार इन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने कहा कि तेज हवाओं के कारण चामुंडा माता मंदिर में रोपवे कार में फंसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल थे। प्रसिद्ध मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है।
उन्होंने कहा कि एक टावर के पास रस्सी टूट जाने से कैबिन अटक गई थी। जल्द ही अधिकारियों ने एक अभियान शुरू किया और ओडिशा तथा आंध्रप्रदेश के रहने वाले लोगों को उसमें से निकाल लिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच का आदेश दिया गया है। Edited By : Sudhir Sharma
