1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Demand for population control law in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर भाजपा विधायक ने CM शिवराज को लिखा पत्र

Madhya Pradesh
भोपाल। ‌उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की तैयारी के बाद अब मध्यप्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग तेज हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रह चुके भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र ‌लिखकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून आज देश की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश में पिछले 10 सालों में डेढ़ करोड़ से अधिक संख्या बढ़ी है जोकि कई पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है। सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मजहब का चश्मा नीचे उतार कर सोचना चाहिए, इस पर राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए। आजादी के बाद किस किसकी कितनी है अबादी बढ़ी ,सबको पता है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पूछना चाहते है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के कितने बच्चे हैं। 
 
वहीं प्रदेश में फिलहाल जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह कहना है प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का। मीडिया से बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनसंख्या नीति पर सरकार का अभी कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं हैं। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या फिर पार्टी बदलने का मन बना रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू? जुबां पर आया आम आदमी पार्टी का नाम