सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर में 32000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
- भारत रत्न पर सिर्फ एक परिवार का हक मानती है कांग्रेस, PM मोदी का विपक्ष पर निशाना
- सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, पवार समूह कर अगले आदेश तक कर सकता है 'राकांपा-शरदचंद्र पवार' नाम का इस्तेमाल
- मोदी की गारंटी को लेकर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे?
- अब कौनसे 2 क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहे हैं राहुल गांधी?
CM मोहन यादव ने किया डॉ. अनिल जोशी का सम्मान
Madhya Pradesh news in hindi : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को विकास और प्रकृति में समन्वय की आवश्यकता की अलख जगाने वाले पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान किया।
मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधारोपण एवं ट्री वॉक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विकास और प्रकृति में समन्वय की आवश्यकता की अलख जगाने वाले पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान भी किया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी धरती का श्रृंगार हैं। आने वाली पीढ़ी खुलकर सांस ले पाए, इसके लिए आज पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। आइए, मिलकर पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं।
आज भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय भाईसाहब श्री @ChouhanShivraj जी के साथ पौधारोपण एवं ट्री वॉक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विकास और प्रकृति में समन्वय की आवश्यकता की अलख जगाने वालेे पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का सम्मान भी किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 20, 2024
वृक्ष हमारी… pic.twitter.com/ddkpmCrSmG
पंडित उद्धवदास मेहता को पुष्पांजलि दी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित उद्धवदास मेहता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आईटीसी कमला पार्क, भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'वैदिक काल से विलीनीकरण तक भोपाल' का विमोचन भी किया।
Edited by : Nrapendra Guptaमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित उद्धवदास मेहता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आईटीसी कमला पार्क, भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 20, 2024
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित… pic.twitter.com/Sjs9HHTq68
