सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में रिकॉर्ड 495 नए Corona मरीज सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के नजदीक
- खास खबर : मध्यप्रदेश के उपचुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजनीतिक जीवन की अग्निपरीक्षा
- इंदौर में रिकॉर्ड 482 नए Corona मरीज आए, संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार के पार, 7 नई मौतें
- पत्नी से मारपीट के मामले में स्पेशल DG पुरुषोतम शर्मा पर गिरी गाज,सरकार ने किया निलंबित
- चुनावी खबर : मध्यप्रदेश उपचुनाव में इन 5 मुद्दों पर होगी सियासी दलों में महाभारत
उपचुनाव के लिए बसपा ने 10 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
अब तक कुल 18 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने अपनी दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस से टिकट न मिलने से कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह बौद्ध को बसपा ने भांडेर से उम्मीदवार बनाया है। महेंद्र सिंह बौद्ध के बसपा से चुनाव मैदान में उतरने के बाद अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
इसके साथ पार्टी ने सांची से पूरन सिंह अग्रवाल, सांवेर से विक्रम सिंह गहलोत, ब्यावरा से गोपाल सिंह भिलाला, आगर मालवा से गजेंद्र बंजारिया, मंधाता से डॉक्टर जीतेंद्र वासिंदे, बमोरी से रमेश डाबर,सुवासरा से शंकर लाल चौहान, ग्वालियर पूर्व से महेश बघेल,ग्वालियर शहर से हरपाल मांझी को उम्मीदवार बनाया है।
28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बसपा ने अब तक 18 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।बसपा के चुनाव रण में उतरने के बाद अब ग्वालियर-चंबल में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
