सम्बंधित जानकारी
- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए
- देश में हर 15 में से 1 व्यक्ति के Corona संक्रमित होने का अनुमान, 21 राज्यों के 70 जिलों के सीरो सर्वे में खुलासा
- ICMR ने दी चेतावनी! COVID-19 के बाद अब एक और चीनी वायरस से पैदा हुआ खतरा
- भारत की बड़ी आबादी पर अभी भी कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा
- आपके PF से जुड़ी खुशखबर, श्रम मंत्रालय शुरू करने जा रहा है यह नई सुविधा
इंदौर में रिकॉर्ड 482 नए Corona मरीज आए, संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार के पार, 7 नई मौतें
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 3485 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2838 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 482 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हजार 006 हो गई है।
डॉ. जड़िया ने बताया कि मंगलवार को 3347 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 99 हजार 057 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 29 सितम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 59798 है।
मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 154 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 18844 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 4597 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
