1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP surrounded for fielding parachute candidates in Madhya Pradesh assembly by-election

विधानसभा उपचुनाव की 3 में से 2 सीटों पर पैराशूट उम्मीदवारों को टिकट देने से घिरी भाजपा

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर पार्टी में पैराशूट के जरिए लैडिंग करने वालों को टिकट दिया है। पार्टी ने जोबट से चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई सुलोचना रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए डॉ शिशुपाल यादव को टिकट दिया है। शिशुपाल यादव पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर पृथ्वीपुर से लड़े थे। 
 
उपचुनाव में पार्टी के कोर कार्यकर्ताओं की जगह दूसरी पार्टियों से आए लोगों को टिकट देने के बाद पार्टी के अंदर एक बार फि अंसतोष बढ़ने लगा है। जोबट में सुलोचना रावत के पार्टी में शामिल होने के बाद लगातार विरोध हो रहा है और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा भी दिया था। वहीं पृथ्वीपुर में समाजवादी पार्टी से भाजपा में आए शिशुपाल यादव को टिकट देने का विरोध भी हो रहा है।  
 
बाहरी उम्मीदवारों के टिकट देने के बाद अब भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। शनिवार को पार्टी दफ्तर में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के फैसलों का बचाव करते हुए कहा कि कोई भी प्रत्याशी बाहर ने नहीं आया है। पृथ्वीपुर और जोबट में पार्टी ने जिनको उम्मीदवार बनाया है वह पहले भाजपा कार्यकर्ता बने फिर उन्हें टिकट दिया गया।
 
पृथ्वीपुर से भाजपा उम्मीदवार शिशुपाल यादव कोई आज नहीं आए है बहुत पहले आए है। वहीं जोबट से पार्टी उम्मीदवार सुलोचना रावत ने जब देखा कि कांग्रेस में जब नेतृत्व ही नहीं है तो वह भाजपा में आ गई। कांग्रेस से भाजपा में आए लोग अगर चुनाव लड़ने लायक होते है तो पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाती है।  
 
शिवराज ने कहा देश में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना विस्तार कर रही है जो अच्छे लोग दूसरे दलों में है वह प्रभावित होकर पार्टी में आ रहे है। वहीं शिवराज ने रैंगाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार प्रतिमा बागरी के खिलाफ पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के बेटे पुष्पराज बागरी के नाराज होने की खबरों पर कहा कि पार्टी में कोई रूठा नहीं है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Live Updates : लखीमपुर हिंसा पर अखिलेश का बड़ा बयान- आशीष मिश्रा को समन नहीं, गुलदस्ता भेजा