1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Channi will not be able to win Congress in 2022: Sidhu

2022 में चन्नी डुबो देंगे कांग्रेस की नैया, CM के लिए अपशब्द भी कहे सिद्धू ने...

Punjab Assembly Election 2022
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस को मुसीबत में डालने का कोई मौका नहीं चूकते। हालां‍कि उन्हें मुगालते हैं कि वे ही कांग्रेस की चुनावी नैया पार लगा सकते हैं। इस बीच, सी-वोटर सर्वे में सामने आया है कि सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस पंजाब चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। 
 
सिद्धू की बातों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक वे परगटसिंह से बातचीत करते समय मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि चन्नी 2022 के चुनाव में कांग्रेस को डुबो देंगे। 
 
दरअसल, मौका लखीमपुर के लिए निकलने का था और उस समय तक चन्नी सिद्‍धू के पास नहीं पहुंच पाए थे। इस बीच, पंजाब के मंत्री और सिद्धू के समर्थक पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने कहा कि चन्नी जल्दी ही पहुंच रहे हैं। हालांकि चन्नी जाम में फंस गए थे। बताया जा रहा है कि परगट सिंह से बातचीत के दौरान सिद्धू ने चन्नी के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। 
 
वायरल वीडियो इसी यात्रा की शुरुआत के वक्त का बताया जा रहा था, जब उन्हें चूंकि सिद्धू को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का इंतजार करना पड़ा तो वे नाराज हो गए। सिद्धू इस दौरान निराश दिखाई दिए और परगट सिंह एवं अन्य साथियों से बातचीत के दौरान उन्होंने जो भी कहा वह कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि वेबदुनिया किसी भी तरह इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
अगला लेख
कांग्रेस और TMC के बीच जुबानी जंग, राहुल गांधी की अमेठी हार पर तंज