1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP President VD Sharma meets Union Minister Nitin Gadkari

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, पन्ना से मंडला के बीच एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सौंपा पत्र

Union Minister Nitin Gadkari
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र पन्ना-खजुराहो में सड़क के विकासऔर विस्तार के संबंध में चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 पर पन्ना से मंडला के बीच 22 किमी लंबे एलिवेटेड रोड के निर्माण हेतु आग्रह कर पत्र सौंपा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पन्ना नगर में भारी वाहनों के आवागमन और यातायात की सुविधा के दृष्टिगत नगर के चारों ओर छतरपुर मार्ग, अजयगढ़ मार्ग, सतना-रीवा मार्ग तथा कटनी-जबलपुर मार्ग को जोड़ते हुए पुनः छतरपुर मार्ग तक रिंग रोड का निर्माण कराए जाने का आग्रह किया। उन्होंने पवई विधानसभा में बिसानी-श्यामगिरी-कल्दा सलेहा व्हाया मैन्हा मार्ग, गुनौर विधानसभा में अमानगंज-गुनौर-सुवंशा-गिरवारा-सिमरी मार्ग एवं देवेन्द्र नगर-सलेहा मार्ग, साथ ही बमीठा-सतना ग्रीनफील्ड फोरलेन प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग को देवेन्द्र नगर से बायपास मार्ग बनाने का आग्रह किया।

 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की परेड के बारे में 10 खास बातें