सम्बंधित जानकारी
- हिजाब पहनने में ही औरत की शान, बोले भोपाल शहर काजी, हिजाब गर्ल मुस्कान का किया समर्थन
- मध्यप्रदेश में कोरोना के 2742 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हजार के पार
- मध्यप्रदेश के स्कूलों में नहीं लागू होगा यूनिफॉर्म कोड, स्कूल शिक्षा मंत्री ने हिजाब वाले बयान पर जारी किया खंडन
- हिजाब पर मध्यप्रदेश सरकार का यूटर्न, बोले सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा, बैन का कोई प्रस्ताव नहीं,न फैले भ्रम
- मध्यप्रदेश के स्कूलों में हिजाब होगा बैन, बोले स्कूल शिक्षा मंत्री, परंपरा का घर में ही करें पालन
कांग्रेस के खून में काला धन, वीडी शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, समर्पण निधि अभियान की शुरुआत
भोपाल। मध्यप्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव में अभी लंबा वक्त हो लेकिन प्रदेश भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। बूथ विस्तारक योजना के बाद अब भाजपा ने समर्पण निधि अभियान शुरु कर दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रदेश में शुरु हुए समर्पण निधि अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीहोर चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर की।
वहीं समर्पण निधि अभियान पर कांग्रेस के सवालों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस जिंदगी भर काले धन के आधार पर इस देश के अंदर आगे बढ़ती रही और कांग्रेस के विचार और खून में भी काला धन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जींस में फूट डालो और राजकरो की नीति है। इसलिए उसे लगता है कि सभी लोग ऐसा करते है। पार्टी का समर्पण निधि को जो अभियान है वह कार्यकर्ताओं का अपने विचार, अपने संगठन के प्रति समर्पण है,यह किसी प्रकार का कोई कलेक्शन नहीं है।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से शुरू होने वाले समर्पण निधि अभियान को भी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचाकर इसे सफल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने अजीवन सहयोग निधि का विचार भारतीय जनता पार्टी को दिया, जिसको इस वर्ष समर्पण निधि कहा गया है।
समर्पण निधि के आधार पर भी पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेते हैं, तो उसे बिना किसी विकल्प के पूरा करते हैं। संगठन के सुचारू संचालन के लिए जो आवश्यक है उस दिशा में समर्पण निधि एक बड़ा कॉन्सेप्ट है। यह अभियान प्रदेश के 65 हजारों बूथों तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि शामिल होकर बूथ केन्द्रों पर पहुंचेंगे।
