1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Bird flu knock in Agar-Malwa of Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में बर्ड फ्लू की दस्तक, मीट और अंडे की दुकानें बंद, प्रशासन अलर्ट

Madhya Pradesh
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच में मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश के आगर मालवा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद 10 किलोमीटर दायरे में स्थित सभी प्रकार की मासाहार की दुकानों को सात दिनों के लिए बंद करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए है।

वहीं कलेक्टर ने अधिकारियों को मृत पक्षियों की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर डिस्पोजल की कार्यवाही करते हुए, क्षेत्र को संक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद कलेक्टर ने मुर्गी पालन केन्द्रों की लगातार निगरानी रखने और मीट, अण्डा आदि की दुकानें बंद रखवाने के निर्देश दए है। जिले में संचालित पोल्ट्री फार्म का अभियान चलाकर निरीक्षण किया जाए।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि अपने आसपास पक्षियों के मरने की जानकारी देने के लिए जानकारी तुरंत कन्ट्रोल रूम पर दें। इसके साथ पेड़ों के नीचे न बैठेने और मृत पक्षियों को नहीं छूने और उनसे दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ बीमार पक्षियों को स्वस्थ्य पक्षिंयों से अलग-अलग रखते हुए उनकी जानकारी पशुपालन विभाग को देने हेतु जागरूक करें।
 
इसके साथ ही मृत पक्षियों की जानकारी मिलने पर उसे क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने हेतु सैनेटाईजर का छिड़काव करे। पॉल्ट्री फार्म पर निरन्तर सैनेटाईजेशन किया जाए। मृत पक्षीयों का सैंपलिंग कार्य निरन्तर किया जाए। सेंपल लेते समय संबंधित अमला पीपीई किट तथा ग्लब्स का उपयोग अनिवार्य रूप से करे। 
 
 
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
पुलवामा में जैश के 2 आतंकी ढेर, इनमें एक पाकिस्तानी कमांडर भी