सम्बंधित जानकारी
- भारतीय तटरक्षक बल ने मछली पकड़ने वाली नौका के चालक दल को बचाया, एक लापता
- भारतीय नौसेना ने अपहृत क्रू मेंबर्स को बचाया, 35 समुद्री डाकुओं ने किया सरेंडर
- दिल्ली जलबोर्ड के प्लांट में बने बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Rajasthan : बोरवेल में गिरी 25 वर्षीय महिला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- कुपवाड़ा में बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला, देवदूत बनी भारतीय सेना
MP में बोरवेल में गिरे मासूम की मौत, 40 घंटे चला बचाव अभियान
6 year old child died after falling into borewell in Rewa : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 2 दिन पहले एक खुले बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकालने के गहन प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में वह लगभग 40 फुट की गहराई पर फंस गया था।
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित मनिका गांव में शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में वह लगभग 40 फुट की गहराई पर फंस गया था।
राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीम बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के अभियान में लगी हुई थीं। बचाव टीम ने 70 फुट गहरे बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की और बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढे खोदे गए।
जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने कहा कि 40 घंटे के अभियान के बाद बचाव टीम रविवार को बच्चे तक पहुंच गई लेकिन उसमें कोई हरकत नहीं थी। उन्होंने घटनास्थल पर कहा, सुबह आठ बजे बच्चे तक बचाव टीम पहुंच गई। हमने सभी प्रयास किए लेकिन बोरवेल बहुत संकरा था, इस कारण बच्चे को नहीं बचाया जा सका।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
